Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: IMA, Agra celebrated its foundation day. Doctors outlined their new goals and introduced the new executive committee…#agranews
आगरा

Agra News: IMA, Agra celebrated its foundation day. Doctors outlined their new goals and introduced the new executive committee…#agranews

280

आगरालीक्स…आगरा में 1800 डॉक्टरों की एसोसिएशन IMA, Agra ने मनाया स्थापना समारोह. डॉक्टरों ने अपने नए लक्ष्य भी बताए और नई कार्यकारिणी से भी कराया परिचय

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का स्थापना समारोह शनिवार को अग्रसेन भवन में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया. इस वर्ष की थीम “नए संकल्प, नई उड़ान” रही. 1800 डॉक्टरों की एसोसिएशन आईएमए आगरा के इस कार्यक्र्म का संचान डॉ. अमिता कुशवार और डॉ. मेघना द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सहज, रोचक और प्रेरणादायक बनाया. कार्यक्रम में एसएनएमसी के प्राचार्य प्रो. प्रशांत गुप्ता, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, प्रभा हॉस्पिटल के डॉ. बीके सिंह, फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. योगेश गोयल. एम्स मदुरै के निदेश और एसएनएमसी में यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रशांत लवानिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

डॉ. मुकेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष, ने वर्ष 2024–2025 की वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आईएमए आगरा की सशक्त एवं संतुलित आर्थिक व्यवस्था की जानकारी दी. इस वर्ष की विशेषता रही कि सचिव डॉ. राजनीश मिश्रा ने अपने विस्तृत और प्रेरक रिपोर्ट में वर्षभर की गतिविधियों, कार्यप्रणाली, और आईएमए आगरा की सामाजिक और चिकित्सकीय पहलों का समग्र मूल्यांकन किया. उन्होंने बताया कि कैसे संगठन ने डॉक्टरों के बीच सहयोग और समर्थन की भावना को मजबूती दी, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाए, और समाज के लिए चिकित्सक और चिकितकों के लिए चिकित्सक की भावना को वास्तविक रूप में आगे बढ़ाया. डॉ. मिश्रा ने संगठन के लक्ष्यों को स्पष्ट करते हुए आने वाले वर्ष में सदस्यता विस्तार, प्रशिक्षण और सतत शिक्षा, रोगियों के साथ बेहतर संवाद और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार के महत्व पर विशेष जोर दिया.

आईएमएआगरा ने इस साल के अपने लक्ष्य बताए
डॉ. पंकज नागयाच, अध्यक्ष आईएमए आगरा ने अपने भाषण में इस कार्यकाल के लिए अपने दृष्टिकोण और योजनाओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष आईएमए आगरा का लक्ष्य होगा —
डॉक्टर समुदाय में एकजुटता और सहयोग को और मजबूत करना,
स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक पहल को बढ़ावा देना,
झोलाछापों के विरुद्ध सतत अभियान चलाना,
डॉक्टर और मरीज के बीच सकारात्मक और भरोसेमंद संबंध स्थापित करना,
चिकित्सकीय प्रशिक्षण, सतत शिक्षा और नए डॉक्टरों के विकास के अवसर प्रदान करना।

उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि आईएमए आगरा इस कार्यकाल में समाज के स्वास्थ्य उत्थान और डॉक्टरों के पेशेवर विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा और संगठन के मानकों को नए आयाम तक ले जाएगा। डॉ. हरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष–निर्वाचित (President Elect) आईएमए आगरा 2026–2027 ने अपने भावी कार्यकाल के लिए आईएमए भवन के सुदृढ़ीकरण और डॉक्टर समुदाय को नई ऊर्जा और एकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

नई कार्यकारिणी का औपचारिक परिचय कराया गया —
President: डॉ. पंकज नागयाच
Vice President: डॉ. जितेन्द्र चौधरी, डॉ. सीमा सिंह
Secretary: डॉ. राजनीश मिश्रा
Joint Secretary: डॉ. करण आर. रावत, डॉ. अश्विनी यादव
Treasurer: डॉ. मुकेश भारद्वाज
Scientific Secretary: डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल
Cultural Secretary: डॉ. अमिता खुशवाह
Sports Secretary: डॉ. अशंक गुप्ता

कार्यक्रम में आईएमए शपथ भी ली गई, जिसमें सभी सदस्यों ने चिकित्सा सेवा, नैतिकता और समाजहित में कार्य करने की प्रतिज्ञा ली. पूर्व अध्यक्षों डॉ. आर.एम. पचौरी, डॉ. ओ.पी. यादव, डॉ. सुधीर धाकरे, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. जे.एन. टंडन ने नई टीम को शुभकामनाएँ दीं और संगठन की निरंतर प्रगति की कामना की. समारोह का समापन उत्साह, एकता और संकल्प के साथ हुआ। इस प्रतिष्ठित अवसर ने आईएमए आगरा के सभी चिकित्सकों को प्रेरित किया कि वे अपने कार्यों में अधिक संकल्प, समाज और मरीजों के प्रति अधिक समर्पण और संगठन के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ योगदान दें. “नए संकल्प, नई उड़ान” के इस विचार ने सभी उपस्थित डॉक्टरों को एकजुट होकर समाज के स्वास्थ्य उत्थान हेतु कार्य करने की प्रेरणा दी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

आगरा

Agra Live News: The Somnath Swabhiman Yatra departs from Agra for Gujarat…#agranews

आगरालीक्स…आगरा से गुजरात के लिए निकली सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा. क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी...

error: Content is protected !!