Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Wife waits for husband on Karva Chauth, reaches counselling centre the next day…#agranews
आगरा

Agra News: Wife waits for husband on Karva Chauth, reaches counselling centre the next day…#agranews

478

आगरालीक्स…आगरा में मॉडल पत्नी ने पति के लिए रखा करवाचौथ. फोन किया, मैसेज किए लेकिन नहीं आया पति. अगले दिन पहुंच गई परामर्श केंद्र…जानें क्या है मामला

आगरा में मॉडलिंग कर रही एक युवती ने अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा. शाम होने के बाद कई बार फोन किया, मैसेज भी किए लेकिन पति नहीं आया. प्रेम विवाह करने वाली इस मॉडल को जब पति ने धोखा दिया तो करवाचौथ के अगले दिन ही परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंच गई. युवती ने आरोप लगायाकि उसे पति ने शादी के बाद झूठ बोलकर घर लौटने से मना कर दिया. लेकिन पति परिवार परामर्श केंद्र पर भी नहीं पहुंंचा.

परिवार के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था
कमला नगर की रहने वाली एक युवती मॉ​डलिंग करती है. मॉडलिंग के दौरान ही उसकी मुलाकात पंजाब के रहने वाले एक युवक से हुई. दोनेां में प्यार हुआ और आपसी रजामंदी से शादी करने का फैसला कर दिया. दोनों ने दिल्ली के मंदिर में प्रेम विवाह किया और पति—पत्नी के रूप में रहने लगे. कोरोना काल में दोनों दिल्ली से आगरा आए और यहां किराये पर कमरा लेकर रहने लगे.

पति गया तो लौटकर नहीं आया
युवती का कहना है कि उसका पति पुलस का एग्जाम देने की कहकर गया था लेकिन इसके बाद लौटकर नहीं आया. मोबाइल पर संपर्क किया लेकिन पति ने फोन नहीं उठाया. आरोप है कि शादी के बाद कभी पति अपने घर पंजाब भी लेकर नहीं गया था. इस पर युवती ने पंजाब पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने उसके पति को खोजकर बुलाया तो वह पुलिस के कहने पर पत्नी को अपने साथ ले गया.

पति के चल रहे हैं चक्कर
युवती ने जब पति का मोबाइल चेक किा तो उसके एक टीचर से संबंध चले आने की जानकारी मिली. इसका विरोध किया तो पति मारपीट करने लगा. किसी तरह वह बचकर आगरा आ गई. मॉडल युवती ने यह भी आरेाप लगाया हे थ्क उसके पति ने गोली खिलाकर उसका गर्भपात भी कराया है. आगरा आने के बाद युवती ने पुलस कमिश्नर से इसकी शिकायत की. इसके बाद मामला परिवार परार्श केंद्र पहुंच गया.

चार बार काउंसलिंग में भी नहीं आया पति
युवती का आरोप है कि चार काउंसलिंग हो चुकी है लेकिन पति एक भी तारीख पर नहीं आया है. विवाद के बावजूद उसने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा. बुलाने के लिए फोन और मैसेज किए लेकिन पित ने फोन रिसीव नहीं किया. इस पर युवती रकवाचौथ के अगले दिन शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसलिंग के लिए पहुंंची लेकिन पति नहीं आया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Agra blanketed by thick, dark clouds; heavy rain likely tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती...

आगरा

Agra News: An awareness campaign regarding Sant Ravidas Jayanti will be conducted in schools and colleges in Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा में संत रविदास जयंती को लेकर विद्यालयों-महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान....

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

आगरा

Agra News: The new executive committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee took the oath of office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ....

error: Content is protected !!