आगरालीक्स….Agra News: आगरा में दीपावली तक गंगाजल का संकट, पालड़ा फाल से गंगाजल की आपूर्ति ठप , जानें कब तक रहेगी समस्या। ( Agra News: Water crisis in Agra due to clean up drive in Apar Ganga Canal#Agra )
आगरा में बुलंदशहर के पालड़ा फाल से 150 क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति होती है, इसमें से 140 क्यूसेक गंगाजल आगरा और 10 क्यूसेक गंगाजल मथुरा के लिए पहुंचाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी अपर गंगा कैनाल की सफाई चल रही है इसके चलते पालड़ा फाल में पानी की आपूर्ति बंद है, इससे आगरा को भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, पिछले तीन चार दिन से गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो रही है।
मध्य गंगा कैनाल से मिल रहा 100 क्यूसेक पानी
पालड़ा फाल से गंगाजल की आपूर्ति ठप होने के बाद त्योहार को देखते हुए सिचाई विभाग और जलकल विभाग ने वैकल्पिक पानी के इंतजाम किए हैं, मध्य गंगा कैनाल से आगरा को 100 क्यूसेक गंगाजल दिया जा रहा है लेकिन इससे गंगाजल की आपूर्ति शहर में ठीक तरह से नहीं हो पा रही है। त्योहार के चलते पानी की मांग भी लगातार बढ़ रही है।
20 अक्टूबर तक रह सकता है संकट
जलकल विभाग के जीएम एके राजपूत के अनुसार, अपर गंगा कैनाल की सफाई के चलते पालड़ा फाल से गंगाजल नहीं मिल रहा है, पानी की वैकल्पिक व्यवस्था मध्य गंगा कैनाल से की गई है। वहीं, सिचाई विभाग का कहना है कि 20 अक्टूबर तक गंगाजल की आपूर्ति बाधित रह सकती है।