आगरालीक्स…Agra News: आगरा में दीपावली पर विशेष सुरक्षा प्लान, एमजी रोड पर शोरूम के बाहर वाहन खड़े करने पर रोक, कामायनी कट बंद होने से लोग परेशान। ( Agra News: No Parking outside Showroom’s of MG road in Agra#Agra )
आगरा में दीपावली के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है। वहीं, एमजी रोड पर मेट्रो के काम के चलते आधे रास्ते पर बैरिकेडिंग है, ऐसे में त्योहार पर लोग एमजी रोड पर जाम में ना फंसे इसके लिए एमजी रोड के शोरूम के बाहर वाहन खड़े करने पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए पुलिस ने शोरूम संचालकों से भी वार्ता की है।
पार्किंग व्यवस्था के लिए किए जा रहे इंतजाम
एमजी रोड पर शोरूम के बाहर वाहन खड़े करने पर रोक लगा दी है, ऐसे में वाहन कहां खड़े किए जाएं इसके लिए पुलिस द्वारा नगर निगम से वार्ता की गई है। जिससे संजय प्लेस और उसके आस पास के क्षेत्र और स्कूल में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जा सके। वहीं, पुराने बाजारों में चार पहिया वाहनों पर भी रोक लगा दी है। दोपहिया वाहन ही आ जा सकते हैं।
कामायनी कट किया बंद
वहीं, मेट्रो के काम के चलते कामायनी कट बंद कर दिया है, इससे भावना एस्टेट क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सिकंदरा होते हुए आना पड़ रहा है और जाम लग रहा है।