आगरालीक्स…Agra News: आगरा में इलेक्ट्रिक वाहन ईवी की बिक्री में गिरावट, 10 हजार से तीन लाख रुपये तक हुए ईवी स्कूटी, बाइक और कार महंगे। ( Agra News: Sale of EV Bike, Scooty & Car goes down in Agra#Agra )
केंद्र सरकार ने दीपावली से पहले ई वाहन पर टैक्स माफ की योजना सोमवार को समाप्त कर दी, अभी तक ई वाहनों पर 100 प्रतिशत टैक्स माफ था। इससे दो पहिया वाहन खरीदने पर अब 10 प्रतिशत और चार पहिया वाहन खरीदने पर 9 से 11 प्रतिशत टैक्स देना होगा। इससे एक लाख रुपये तक की स्कूटी और बाइक खरीदने पर 10 हजार रुपये ज्यादा देने होंगे।
ईवी कार एक से तीन लाख रुपये महंगी
बाइक, स्कूटी 10 हजार रुपये महंगी हो गई है तो ईवी कार पर अब नौ से 11 प्रतिशत टैक्स देना होगा, इससे कार एक से तीन लाख रुपये महंगी हो गई। इससे दीपावली पर ईवी वाहनों की बिक्री में पिछले सालों की तुलना में गिरावट आ सकती है।
2024 से कम हुई बिक्री
इस साल अक्टूबर तक ईवी बाइक की 416, कार की 121, मोपेड दो और बाइक 25 सीसी 17 की बिक्री हुई है। जबकि 2024 में 4015 बाइकों की बिक्री हुई थी। 268 ईवी कार, 2 मोपेड और 25 सीसी की बाइक की 172 की बिक्री हुई थी।