आगरालीक्स…आगरा में दीपावली से पहले ही मौसम ठंडा. सुबह और रात को महसूस हो रही सर्दी. न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे
आगरा में इस बार अक्टूबर महीने में ही सर्दी का अहसास होने लगा है. सुबह और रात के समय सर्दी महसूस होने लगी है. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे है. मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर इस समय हो रही अचछी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है. मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे गिर रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
on 16/10/25) 33.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/10/25) 18.8
Departure from Normal(oC) -2.0