आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद हॉस्पिटल में हुई मरीज की उच्च जोखिम वाली हृदय सर्जरी. आयुष्मान भारत योजना से हुआ निशुल्क आपरेशन..
आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, आगरा में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मरीज की उच्च जोखिम वाली हृदय सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। कार्डिओ थोरेसिक वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुशील सिंघल द्वारा उच्च जोखिम वाली हृदय शल्यक्रिया (Aortic Valve Replacement + Bypass Surgery in Severe LV Dysfunction) सफलतापूर्वक किया मथुरा निवासी 65 वर्षीय श्री रमेश जी कई महीनों से सांस फूलने, सीने में दर्द और अत्यधिक थकान की समस्या से जूझ रहे थे। कुछ वर्ष पूर्व उनकी थायरॉयड ग्रंथि के कैंसर की सर्जरी भी हो चुकी थी।
जांच में पाया गया :
Aortic Valve Stenosis – दिल का मुख्य वाल्व अत्यधिक सिकुड़ चुका था,
Coronary Artery Disease – दिल की नसों में कई स्थानों पर रुकावट (ब्लॉकेज) थी,
और Heart Attack के कारण दिल की पंपिंग क्षमता (EF) घटकर मात्र 30% रह गई थी।
पूर्व थायरॉयड सर्जरी के कारण मरीज की सांस की नली (Trachea) भी सिकुड़ी हुई थी, जिससे यह मामला और अधिक जटिल बन गया।
दिल की इस गंभीर स्थिति के चलते एनसीआर क्षेत्र के कई बड़े अस्पतालों ने इस ऑपरेशन को “हाई-रिस्क कार्डियक सर्जरी” बताते हुए करने से इनकार कर दिया था।
इसके बाद मरीज ने शांतीवेद हॉस्पिटल, आगरा का रुख किया, जहाँ कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुशील सिंघल एवं उनकी अनुभवी टीम ने विस्तार से मूल्यांकन कर सर्जरी का निर्णय लिया।
दिल का वाल्व बदला गया (Aortic Valve Replacement) तथा दिल की ब्लॉक हुई नसों का बायपास (CABG) सफलतापूर्वक किया गया। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं, चल-फिर रहे हैं और उन्हें संतोषजनक अवस्था में अस्पताल से डिस्चार्ज दे दिया गया है। यह उच्च जोखिम ऑपरेशन डॉ. सुशील सिंघल (CTVS सर्जन) एवं उनकी समर्पित टीम द्वारा, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शांतीवेद हॉस्पिटल, आगरा में निःशुल्क किया गया।