आगरालीक्स…आगरा में दिवाली से पहले सीएनजी और पीएनजी के दाम घटे. जानें दोनों के नए रेट
दीपावली से पहले आगरा और लखनऊ में सीएनजी और पीएनजी के दामों में कमी गई है. सीएनजी यानी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस और पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस के दामों में एक रुपये कम कर उपभोक्ताओं को दिवाली से पहले उपहार दिया गया है. नये रेटों में बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.
जानें कितने हुए रेट
सीएनजी की दर पहले 97.75 रुपये थी जो अब 96.75 रुपये प्रति किग्रा होगी. वहीं पीएनजी की दर पहले 58.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर थी जो कि अब 57.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर होगी.