आगरालीक्स …Agra News: आगरा में दीपावली पर मिठाई, बम पटाखे के साथ ही शराब की करोड़ों की बिक्री, नया रिकॉर्ड बना। 200 अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए। ( Agra News: Rs 36 Crore Liquor sale in Three days of Deepawali in Agra#Agra)
आगरा में दीपावली पर जमकर बिक्री हुई, मिठाई की दुकानों पर लाइन लगी रही, बम पटाखे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही शराब की बिक्री भी खूब हुई। आगरा में बीते 72 घंटे यानी 19 से 21 अक्टूबर के बीच में रिकॉर्ड 36 करोड़ की शराब की बिक्री हुई है। जबकि साल 2024 में दीपावली पर तीन दिनों यानी 72 घंटे में 15 करोड़ की शराब की बिक्री हुई थी। 2025 में दीपावली पर तीन दिनों में शराब की बिक्री पिछले साल की तुलना में दो गुनी हुई है।
महंगी ब्रांड से लेकर सस्ती देसी शराब भी खूब बिकी
दीपावली पर महंगी ब्रांड जिसमें ब्लू लेवल शामिल है इसके साथ ही देसी शराब की बिक्री भी खूब हुई। आबकारी विभाग द्वारा 200 अस्थायी शराब के लाइसेंस भी जारी किए गए। 19 से 21 अक्टूबर तक शराब के ठेकों पर लोगों की भीड़ लगी रही, दीपावली पर लोगों ने जमकर शराब का सेवन किया। इसके साथ ही दीपावली पर उपहार में भी शराब बांटी गई।
2025 में इस तरह ही आगरा में दीपावली पर शराब की बिक्री
19 अक्टूबर को शराब की बिक्री 15 करोड़ रुपये
20 अक्टूबर को शराब की बिक्री 8 करोड़ रुपये
21 अक्टूुबर को शराब की बिक्री 13 करोड़ रुपये
साल 2024 में दीपावली के तीन दिनों में हुई शराब की बिक्री 15 करोड़ रुपये
सामान्य दिनों में शराब की बिक्री 3.50 से 4 करोड़ रुपये