आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गोवर्धन पूजा के लिए अन्नकूट की सब्जियों ने छुटाए पसीने, बीन्स 800 रुपये किलो। जानें रेट ( Agra News: Annakoot & Rs 200 to 250 per KG in Agra#Agra)
आगरा में गोवर्धन पूजा के लिए अन्नकूट घर घर में बनता है। इसके साथ ही शहर में गोवर्धन पूजा के बड़े आयोजनों में भी अन्नकूट का प्रसाद वितरण होता है। इसके लिए सुबह से ही सब्जी मंडी में भीड़ उमड़ने लगी, सिकंदरा सब्जी मंडी के थोक रेट भी बढ़ गए हैं। वहीं, स्थानीय मंडी बल्केश्वर, बोदला, ताजगंज सहित अन्य मंडियों में भी सब्जी के रेट बहुत अधिक हैं।
अन्नकूट की सब्जी 250 रुपये प्रतिकिलो तक
सब्जियों के रेट बढ़ने से बुधवार सुबह से ही अन्नकूट की मिक्स सब्जी के रेट 150 से 250 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक हैं। गोभी 100 रुपये से अधिक है तो धनिया मिल नहीं रहा है। बीन्स 800 रुपये किलो, आलू 30 तो टमाटर 60 रुपये किलो हैं। जिमीकंद और सैम भी 150 रुपये किलो हैं।