आगरालीक्स…आगरा का कारोबारी शादी में परिवार के साथ गया कोटा, पीछे से चोरों ने घर में से कैश और ज्वैलरी कर दी पार…सीसीटीवी
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला फतूरी यमुना ब्रिज में रहने वाला डब्बा कारोबारी शादी में शामल होने के लिए परिवार के साथ कोटा राजस्थान गए हुए थे लेकिन पीछे से चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया और चोर घर के अंदर से लाखों की नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए हैं. सूचना पर पुलिस पहुंच गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
घटना नगला फतूरी यमुना ब्रिज की है. यहां डब्बा करोबारी अब्दुल रहमान उर्फ अज्जू रहते हैं. यहां अज्जू के एक रिश्तेदार भी रहते हैं.अब्दुल रहमान 24 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ कोटा राजस्थान में रहने वाली अपनी बहन शबीना के यहां शामिल होने के लिए गए थे. शनिवार रात को अज्जू के रिश्तेदार शकील ने अज्जू के घर में बंदर को घूमते हुए देखा. दरवाजा बंद होने के बाद भ्ज्ञी बंदर मकान के अंदर जा रहे थे. इस पर उन्होंने जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी.
उन्होंने इसकी सूचना अज्जू को और पुलिस को दी. पीड़ित के अनुसार चोर अलमारी से सात सातेला सोना, डेढ़ किलो चांदी और दो लाख कैश ले गए है. पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा. सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं.