आगरालीक्स …Agra News: आगरा में वीकएंड पर तीन दिन में एक लाख से अधिक पर्यटक ताजमहल देखने के लिए आए। आटो में एक पर्यटक की तबीयत बिगड़ी, मौत। ( Agra News: More than One Lakh tourist Visit Taj Mahal in Three day, 85 year old tourist died#Agra )
आगरा में दीपावली की छुटटी के साथ ही वीकएंड पर शनिवार को पर्यटकों की भीड़ उमड़ी, टिकट बिक्री के अनुसार, शनिवार को 39 हजार से अधिक देसी विदेशी पर्यटक टिकट खरीद कर ताजमहल देखने पहुंचे। ताजमहल में 15 साल की आयु तक टिकट नहीं लगती है ऐसे में इन पर्यटकों के साथ बच्चे भी थे, अनुमान है कि शनिवार को ही 50 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे। दूसरे दिन रविवार को भी पर्यटकों की संख्या अधिक रही और 35 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हुई। तीसरे दिन सोमवार को 26 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हुई। इस तरह तीन दिन में एक लाख से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल देखा।
ताजमहल पर तीन दिन में आए एक लाख से अधिक पर्यटक
25 अक्टूबर 39385
26 अक्टूबर 35463
27 अक्टूबर 26240
आटो में बिगड़ी पर्यटक की तबीयत, मौत
साउथ अमेरिका के पेरु के पर्यटक 85 साल के सीरावेगा 22 अक्टूबर को दिल्ली से आगरा आए थे, ताजगंज के एक होटल में ठहरे। रविवार दोपहर 12 बजे वे आटो से आगरा किला देखने जा रहे थे, रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। उसे एसएन लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।