आगरालीक्स…आगरा में फंदे से लटका मिला ग्राफिक्स डिजाइनर. मरने से पहले फेसबुक पर डाली थी ये पोस्ट
आगरा के थाना सदर अंतर्गत राजेश्वर मंदिर के पास गोस्वामी मार्केट है. सोमवार शाम को यहां दुकान के संचालक और ग्राफिक्स डिजाइनर 24 साल के सचिन गोस्वामी का शव फंदे से लटका मिला. परिजनों ने देखा तो अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया. परिजनों का कहना है कि आत्महत्या से पहले सचिन ने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी जिसमें उसने संपत्ति विवाद में अपनी दादी दो चाचा को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सचिन गोस्वामी का पूरा परिवार एमपीपुरा गुम्मट ताजगंज में रहता है. परिवार में मां कमलेश देवी, भाई संदीप और दो बहनें ज्योति व संजना है. पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी. परिजनों ने बताया कि उनके परिवार का गोस्वामी मार्केट है जिसमें दोनों चाचा राधे और छोटू भी हिस्सेदार हैं. इसी मार्केट में एक दुकान में सचिन ग्राफिक्स की दुकान चलाते थे. सोमवार सुबह वह 10 बजे घर से दुकान के लिए निकल गए.
मृतक के भाई ने बताया कि दोपहर तीन बजे फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ. जब दुकान पर गए तो दुकान का शटर गिरा था. उन्होंने शटर खोला तो सचिन अंदर फंदे पर लटका था यह देखते ही चीख निकल गई. परिजनों ने पास के अस्पताल में लेकर गए यहां मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में पोस्ट की जानकारी मिली है. तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा.