आगरालीक्स…शॉकिंग, आगरा के युवकों को विदेश में नौकरी के नाम पर बेचा जा रहा है. एक युवक की कीमत 3500 डॉलर.
आगरा की साइबर सेल, थाना साइबर क्राइम और साइबर इंटेलिजेंस ने एक ऐसे इंटरनेशन ठग गैंक का पर्दाफाश किया है जो कि विदेश में नौकरी के नाम पर बेरोजगार युवकोें को बेचता हे. गैंग के सदस्यों के निशाने पर बेरोजगार युवक रहते हैं जो कि 3500 रुपये डॉलर प्रति युवक के हिसाब से बेचते हैं. इसके लिए इस गैंग को मोटी रकम भी मिलती है. विदेश में नौकरी का झांसा देकर उन्हें कंबोडिया और थाईलैंड भेजा जाता है. वहां इन युवाओं को हाउस अरेस्ट कर आनलाइन ठगी, डिजिटल इन्वेस्टमेंट और ट्रेंडिंग के नाम पर ठगी के तरीके सिखाए जाते हैं.
पुलिस दो दो शातिर किए अरेस्ट
पुलिस ने इस गैंग के दो सदस्यों को अरेस्ट किया जिनमें उन्नाव में रहने वाले आतिफ खान और इंदौर का रहने वाला अजय कुमार शुक्ला है. पूछताछ में इन्होंने खुलासा किया है कि इन्होंने दर्जनों भारतीय युवाओं को प्रति व्यक्ति 3500 डॉलर के हिसाब से अब तक बेचा है. एडीशनल डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि इस गैंग के फिलहाल दो शातिर ही हाथ लगे हैं. दोनों से पूछताछ की जा रही है.