आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें आगरा में लाल लाल चुनरी सितारों वाली, जिसे ओढ़ कर आई है मां शेरावाली, झंडेवाली माता के 16 वें स्थापना दिवस पर माता की चौकी में देर रात तक भजनों की गूंज रही। ( Agra News: Jhandewala Mata 16th Foundation day celebrate in Agra#Agra )
झंडेवाली माता के 16 वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को मंदिर में फूल बंगला एवं माता के छप्पन भोग व गणेश पार्क में विशाल माता की चौकी आयोजित की गयी। माता की चौकी का शुभारंभ उत्तर विधानसभा से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने माता की ज्योति प्रज्जलित कर किया। सुप्रसिद्ध भजन गायकलखबीर सिंह लक्खा जैसे ही मंच पर आए भक्तों ने माता के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। एक के बाद एक माता की भेंटों पर लखबीर सिंह लक्खा जी ने मां के भक्तों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, लाल लाल चुनरी सितारों वाली, तू जो कृपा जरा सी कर दे सर पर हाथ मेरे तू रख दे, की जो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम,आदि भेटो मां के भक्तों ने नृत्य किया। मंदिर के महंत राजू भगत जी द्वारा माता की चुनरी उड़कर किया गया ने विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और मंदिर कमेटी की ओर से लखबीर सिंह लक्खा जी का स्मृति चिन्ह देकर एवं चुनरी उड़ाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की व्यवस्था राजकुमार अग्रवाल,संजय बंसल,आशीष जैन मोनू,अनिल खंडेलवाल, विद्युत अग्रवाल,ऋषभ वर्मा, बलवीर ठाकुर,अमन, अक्षत आदि ने संभाली।