आगरालीक्स… Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि की शोध छात्रा का शारीरिक शोषण करने के आरोपी प्रोफेसर को पुलिस ने किया अरेस्ट। हॉस्टल से किया गया अरेस्ट। ( Agra News: DBRAU, Agra Prof. Gautam Jaiswar arrested from Pragraj after research scholar lodge FIR#Agra )
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की रिसर्च स्कॉलर ने को गाइड इंस्टीटयूट आफ बेसिक सांइस के प्रो. गौतम जैसवार पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था, पुलिस द्वारा प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद अरेस्ट करने के लिए दबिश दी जा रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने प्रयागराज से प्रोफेसर को अरेस्ट कर लिया। प्रो. गौतम जैसवार को प्रयागराज के एक हॉस्टल से अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने रिसर्च स्कॉलर की तहरीर पर रविवार को प्रो. गौतम जैसवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था इसके बाद रिसर्च स्कॉलर ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। मंगलवार को विवि ने प्रो. गौतम जैसवार को विवि की आंतरिक शिकायत समिति की प्रारंभिक जांच के बाद निलंबित कर दिया था।
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोप
विवि में साल 2022 से रिसर्च स्कॉलर बॉटनी में पीएचडी कर रही थी, गाइड मथुरा के थे और को गाइड विवि के आईबीएस के केमिस्ट्री विभाग के प्रो. गौतम जैसवार थे। रिसर्च स्कॉलर ने आरोप लगाए थे कि प्रोफेसर ने शादी का झांसा देकर खजुराहो और बरसाना के होटल में ले जाकर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे। रिसर्च स्कॉलर ने आरोप लगाए थे कि रविवार को दोपहर में दो से छह बजे के बीच में प्रोफेसर उसे बुलाते थे।
हाथापाई और मोबाइल छीनने का लगाया आरोप
रिसर्च स्कॉलर ने आरोप लगाए कि 25 अक्टूबर को विवि में दीपावली की छुटटी थी, प्रो. गौतम जैसवार ने रिसर्च स्कॉलर को मिलने के लिए बुलाया था। रिसर्च स्कॉलर ने आरोप लगाए कि जब उसने शादी करने के लिए कहा तो प्रोफेसर ने इन्कार कर दिया और हाथापाई करने लगे। मोबाइल छीन लिया। इसके बाद छात्र नेताओं ने प्रोफेसर को अरेस्ट करने के लिए विवि में प्रदर्शन किया था।