आगरालीक्स…आगरा के शारदा विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस. एनसीसी कैडेट्स ने किया एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शारदा विश्वविद्यालय आगरा में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) जयन्ती रंजन मैम तथा डॉ. शैलेन्द्र सिंह (डीन, स्टूडेंट वेलफेयर) के मार्गदर्शन में “राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका” विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एन.एस. चराग रहे। उनके साथ कैंप कमांडर कर्नल एन.पी. सेमलती तथा हवलदार संदीप कुमार भी उपस्थित रहे।
वेद प्रकाश और डॉ. नितिन सक्सेना ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। NCC कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिन्होंने एकता और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डीएसडब्ल्यू विभाग के सहयोग से किया गया।