आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग शीतला धाम रोड स्थित सिद्धिदात्री पथवारी मंदिर पर हुआ तुलसी—शालिग्राम का विवाह.
कुटुम्ब संस्था के तत्वावधान में माँ सिद्धिदात्री पथवारी मंदिर, शीतला धाम रोड, अदन बाग एक्सटेंशन, दयालबाग में देवउठनी एकादशी एवं तुलसी–शालिग्राम विवाह उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। संस्था की संरक्षक संध्या गर्ग ने बताया कि पूरे कार्यक्रम में धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक भावना का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेते हुए तुलसी–शालिग्राम विवाह, देवउठान पूजन और 108 तुलसी परिक्रमा जैसे अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। महिलाओं ने परिक्रमा के दौरान अपने मनपसंद खाद्य पदार्थ (काजू, बादाम, मूँगफली, पेठा आदि) तुलसी माता को अर्पित किए।
पूरे विवाह संस्कार का संचालन पंडित श्री योगेश्वर शास्त्री जी ने अत्यंत विधि-विधान और भक्ति भाव से सम्पन्न कराया। उपस्थित जन समुदाय ने उनके ज्ञान, भाव एवं वैदिक रीति से किए गए संस्कारों की सराहना की। कार्यक्रम का संयोजन पूजा सिंघल एवं ज्योतिषा मित्तल द्वारा किया गया। साथ ही संस्था की सदस्याएँ — डॉ. कुंती चौहान, शिखा गौतम, शालिनी अग्रवाल, आकृति जिंदल, नेहा श्रीवास्तव, डॉ. राधिका, अमिता गोयल, आदि ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि “कुटुम्ब संस्था” द्वारा आयोजित यह धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भक्ति और संस्कारों के संरक्षण का प्रेरणादायक उदाहरण है।