आगरालीक्स ….Agra News: आगरा के सरकार हॉस्पिटल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहली माइक्रोवेव एब्लेशन डिवाइस की गई स्थापित। इससे रसौली, एंडोमेट्रियोसिस, स्तन के फाइब्रोएडेनोमा सहित अन्य बीमारियों का एक छोटे से चीरे से इलाज हो सकेगा। संपर्क करें 7983202082 ( Agra News: First Microwave Ablation device in Sarkar Hospital, Agra#Agra)
आगरा के सरकार हॉस्पिटल, देहली गेट में पिछले पांच दशकों से चिकित्सा के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल कर मरीजों तक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। सरकार हॉस्टिल के निदेशक डॉ. देवाशीष सरकार के अनुसार, सरकार हॉस्पिटल, आगरा ने माइक्रोवेव एब्लेशन डिवाइस की स्थापना के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। यह अत्याधुनिक तकनीक महिलाओं के स्वास्थ्य और बहु-विशेषता चिकित्सा में क्रांति लाएगी।
न्यूनतम इनवेसिव उपचार का नया युग
यह उन्नत डिवाइस फाइब्रॉइड्स (रसौली), एंडोमेट्रियोसिस, स्तन के फाइब्रोएडेनोमा और अन्य कई रोगों के लिए न्यूनतम इनवेसिव (छोटा चीरा लगाकर इलाज) उपचार प्रदान करती है। इस प्रक्रिया में छोटे चीरे लगते हैं, जिससे रोगी की तेज रिकवरी, कम दर्द और अस्पताल में कम समय बिताना पड़ता है।
इस तरह करता है काम
माइक्रोवेव एब्लेशन डिवाइस में माइक्रोवेव ऊर्जा का उपयोग करके हीट उत्पन्न की जाती है। इससे रसौली के साथ ही ट्यूमर या असामान्य टिश्यू को नष्ट किया जाता है। डॉक्टर एक सुईनुमा प्रोब (या एंटीना) को ट्यूमर में डालते हैं और माइक्रोवेव ऊर्जा के माध्यम से उसे जलाते हैं, जिससे आस-पास के स्वस्थ ऊतकों को कम नुकसान होता है।