मथुरालीक्स…शादी के 22 दिन पहले युवक ने फांसी लगाकर दी अपनी जान. घर में चल रही थीं तैयारियां…
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के प्रेम नगर खुर्द गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की शादी 22 दिन बाद होनी थी और घर में तैयारियां चल रही थीं. युवक ने सुसाइड क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है.
प्रेम नगर खुर्द में 21 साल का चेतन कुमार रहता था. 22 दिन बाद उसकी शादी थी. परिजनों ने बताया कि आज सुबह जब काफी देर तक चेतन कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खोला तो चेतन फंदे पर लटका था.यह देखकर परिवार में हड़कंप मच गया. अन्य लोग भी वहां आ गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएभेजा गया. आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.