आगरालीक्स…(Video) आगरा में प्रोत्साहन राशि न मिलने पर आशाओं ने की नारेबाजी, धरना दिया. सीएमओ से मिला ये आश्वासन
आशा/आशा संगिनी कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा-आगरा की जिलाध्यक्ष पप्पी धनगर के नेतृत्व में जनपद की समस्त सीएचसी/यूपीएचसी की समस्त आशाएं /संगिनियों ने शुक्रवार को धरना दिया. नारेबाजी करते हुए सभी सीएमओ के पास पहुंची और उन्हें मांगों को लेकर अपना 11 सूत्रीय ज्ञापन दिया.
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने उन्हें समस्याओं के निस्तारण के लिए 15 दिन का आश्वासन दिया. इस मौके पर जिला महामंत्री सुनीता, विरमा, सुशीला सिंह, मिथिलेश शर्मा, नीरज, लक्ष्मी, रूपेश, विमलेश, नीलम, किरन, शशि, आरती, सुधा, रीना, पुष्पा एवं संरक्षक नरेंद्र कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे.