आगरालीक्स…आगरा आए फेमस निर्देशक अनुभव सिन्हा. एक अनोखी यात्रा ‘चल पिक्चर चलें’ के जरिए जाना आगरा में सिंगल स्क्रीनों का हाल. पब्लिक से भी जानी उनकी च्वाइस
फेमस निर्देश अनुभव सिन्हा इस समय अपनी एक अनोखी यात्रा ‘चल पिक्चर चलें’ के लिए यूपी के कई शहरों में घूम रहे हैं. अलीगढ़, प्रयागराज के बाद वे आगरा ताजनगरी भी पहुंचे. यहां वे मेहर टॉकीज पर आए और यहां उन्होंने सिंगल स्क्रींस की कंडीशन, उनकी समस्याओं के बारे में सिर्फ जाना. इस दौरान वे पब्लिक से भी मिले और फिल्मों को लेकर उनकी च्वाइस भी जानीं.
मुल्क, भीड़, थप्पड़ और आर्टिकल 15 जैसी चर्चित फिल्मों से समाज की सोच को झकझोर देने वाले निर्देशक, निर्माता और लेखक अनुभव सिन्हा इन दिनों देशभर की यात्रा पर हैं. इस विशेष पहले ‘चल पिक्चर चलें’ के तहत वे छोटे और मध्यम शहरों का दौरा कर रहे हैं, ताकि यह समझ सकें कि आम जनता आज कैसा सिनेमा देखना चाहती है. आगरा में गिने चुने सिंगल स्क्रीनों की हालत भी उन्होंने जानी और डिस्ट्रिब्यूटर्स द्वारा परेशान किए जाने वाली समस्या की आवाज उठाने की बात कही. उनहोंने बताया कि अब तक वे करीब 10 शहरों की यात्रा कर चुके हैं. हर जगह उन्हें दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है. यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी.