आगरालीक्स…आगरा में कल इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही. 12 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान. मौसम विभाग ने कहा—कड़ाके की सर्दी को रहें तैयार..जानें मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में गुरुवार—शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही है. न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है. रात को गलन महसूस की गई. बाइक चलाते समय अच्छी सर्दी हो रही थी. वहीं दिन का तापमान भी कम हुआ है. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा है.
मौसम विभाग क अनुसार सर्दी का प्रभाव अब तेजी से पड़ेगा. पहाड़ों पर हो रही जमकर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में गलनभरी ठंड पड़ना शुरू हो गई है. आगरा में अब आने वाले दिनों में कुछ ऐसे ही हाल रहेंगे. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार कड़ाके की सर्दी होगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 07/11/25) 27.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/11/25) 12.6
Departure from Normal(oC) -2.0