आगरालीक्स…. आगरा में किन्नर का गुप्तांग काटने के बाद थाने के सामने साथी किन्नरों ने नग्न प्रदर्शन किया। यहां किन्नरों के दो गुटों में लडाई चल रही थी, आरोप है कि एक गुट की किन्नरों ने दूसरे गुट की किन्नर को दबोच लिया, उसका गुप्तांग काटकर सडक किनारे फेंक दिया। इससे आक्रोशित किन्नरों ने थाने के सामने नग्न होकर प्रदर्शन किया, इससे करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के बाह क्षेत्र में किन्नरों के दो गुट हैं, एक गुट जरार के किन्नरों का है तो दूसरा गुट जैतपुर के किन्नरों का है। जरार के किन्नरों का आरोप है कि सोमवार सुबह जैतपुर के किन्नर उनके साथी किन्नर को अपने साथ बेहोश कर ले गए। उन्होंने साथी किन्न को ने बेहोश करने के बाद उसका गुप्तांग काट दिया और उसे सडक किनारे फेंक कर फरार हो गए। इसकी जानकारी होते ही जरार के किन्नर थाने पहुंच गए, उन्होंने जैतपुर गुट के किन्नरों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
नग्न होकर थाने के सामने प्रदर्शन
जैतपुर के किन्नरों को अरेस्ट करने की मांग करते हुए जरार के किन्नर थाने के सामने हाईवे पर नग्न होकर प्रदर्शन करने लगे, वे सडक पर लेट गए और अपने कपडे उतार दिए। स्थानीय लोगों की भीड जुट गई, इससे हाईवे पर दोनों तरफ के वाहनों को रोक दिया गया। किन्नरों ने नग्न होकर बीच सडक पर जमकर हंगामा किया और आरोपी किन्नरों को अरेस्ट करने की मांग करते हुए हंगामा करते रहे।
घायल किन्नर का कराया मेडिकल
गुप्तांग काटे जाने से घायल किन्नर को सीएचसी बाह पर भर्ती करा दिया गया। मीडिया से एसओ बाह विजय सिंह का कहना है कि घायल किन्नर का सीएचसी बाह पर मेडिकल कराया गया है, तहरीर देने के लिए कहा है, जिससे मुकदमा दर्ज किया जा सके। करीब एक घंटे तक हाईवे पर प्रदर्शन किया।