आगरालीक्स ….आगरा के जनकपुरी आयोजन में निवर्तमान मेयर इंद्रजीत आय्र से बाउंसर ने धक्कामुक्की कर दी, उन्हें मंच पर जाने से रोकने लगे, वे भी बाउंसर से भिड गए।
शनिवार को रामबारात के बाद रविवार को जनकपुरी आयोजन में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा थे। नगर भ्रमण के बाद प्रभु श्रीराम सहित चारों भाईयों और माता सीता जनक मंच पर विराजमान हो गए। जनकपुरी आयोजन के शुभारंभ के लिए अतिथि मंच की तरफ जाने लगे तो सुरक्षा में लगे बाउंसर ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने निवर्तमान मेयर इंद्रजीत आय्र को धक्का मार दिया, इससे ममाला गर्मा गया, वे बाउंसर के पास गए, उससे भिड गए, कहने लगे कि मेयर को धक्का मारते हो, वहां मौजूद पदाधिकारियों ने मामला शांत कराया।
राम मंदिर का हो चुका है निर्माण
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तो पहले ही हो चुका है। अब बस उसे भव्य रूप दिया जाना बाकी है। यह काम सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आलोक में और आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा। यह बात रविवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विगत 20-25 दिनों में प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार आया है।आगरा के ऐतिहासिक जनकपुरी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि कोई सरकार जितना काम चार साल में करती, उतना योगी सरकार ने चार महीने में कर दिखाया है। टूटी सड़कों को बरसात बाद बनवाया जाएगा। नकल विहीन परीक्षा कराने का संकल्प सरकार ने लिया है। स्कूल-कॉलेजों में पठन-पाठन की शुरुआत हुई है। रिक्त पद भरे जा रहे हैं। ई-लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं। स्कूल फीस पर नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार जल्द अपनी नीति लाने जा रही है। राम मंदिर एजेंडे से जोड़कर रामबारात-जनकपुरी कार्यक्रम में आने पर उन्होंने कहा कि यह आगरा का एतिहासिक आयोजन है। लंबे समय से इसमें आने की इच्छा थी।उन्होंने कहा कि सरकार की सख्ती के चलते प्रदेश के विभिन्न जिलों से अपराधियों का पलायन शुरू हुआ है। कई अपराधी धरती छोड़ चुके हैं। जो बाकी बचे हैं, उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। सरकार अपराध मुक्त प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित है।