आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल से लेकर रेलवे स्टेशनों तक पर चेकिंग. सीएम योगी के निर्देश—हर संदिग्ध को तलाशें, ग्राउंड लेवल पर करें चेकिंग
दिल्ली में सोमवार शाम हो हुए बम धमाके के बाद आगरा सहित पूरे यूपी में अलर्ट जारी किया हुआ है. आगरा में ताजमहल से लेकर रेलवे स्टेशनों और भीड़ भरे इलाकों में चेकिंग की जा रही है. रात को भी पुलिस गश्त करती रही और हर संदिग्ध की तलाशी ली जा रही है. रेलवे स्टेशनों पर डॉग स्क्वॉयड के साथ पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया. वहीं सीएम योगी ने साफ आदेश दिए हैं कि ग्राउंड लेवल पर चेकिंग की जाए और हर संदिग्ध की तलाशी ली जाए. सोमवार के बाद आज मंगलवार को भी ताजमहल, आगरा किला पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और फोर्स तैनात रहा.
पुलिस को दिशा निर्देश है कि किसी भी संदिग्ध वाहन को नहीं जाने दिया जाए. पूरी तलाशी लेने के बाद ही जाने दिया जाए. देर रात दिल्ली पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि आगरा के रहने वाले 53 वर्षीय पप्पू भी इस धमाके में घायल हुए हैं.