आगरालीक्स…आगरा के फाइव स्टार होटल के कमरा नंबर 3237 से हीरे की अंगूठियां चोरी. सीसीटीवी में कमरे के अंदर जाते कई बार जाते दिखाई दिए हाउसकीपिंग महिला और एक अन्य कर्मचारी
आगरा के फाइव स्टार होटल डबल ट्री बाई हिल्टन के कमरा नंबर 3237 में से महिला कस्टमर की हीरे की अंगूठियां चोरी हो गई हैं. सीसीटीवी में हाउसकीपिंग स्टाफ की महिला और एक अन्य कर्मचारी कई बार कमरे में आते जाते हुए दिखाई दिए हैं. महिला महिला इंदौर से एक शादी में शामिल होने के लिए आई थी. उसने होटल के हाउसकीपिंग स्टाफ पर बिना अनुमति कमरा खोलने और चोरी करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
शादी में शामिल होने आई थी महिला
इंदौर के ओसियान पार्क में श्वेता शर्मा रहती हैं. श्वेता पांच नवंबर को आगरा के होटल डबल ट्री बाई हिल्टन में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थीं. श्वेता होटल के कमरा नंबर 3237 में ठहरी थीं. सात नंबर को उन्हें चेक आउट होना था.
तीन हीरे की और एक चांदी की अंगूठी तकिए के नीचे से गायब
श्वेता ने बताया कि उसने तीन डायमंड और एक सिल्वर की अंगूठी तकिए के नीचे रखी थी. इसके बाद रूम को लॉक कर वह सामने वाले रूम नंबर 3230 में अपने से एक परिचित से मिलने के लिए चली गईं. 20 मिनट तक वह वहां रुकी. जब वापस आईं तो कमरे का ताला खुला हुआ था. कमरे में मेरा कोई भी सामान नहीं था. श्वेता शर्मा ने आरोप है कि मेरी बिना अनुमति के मेरे रूम को खोला गया, यह होटल की पॉलिसी के खिलाफ है. चेक आउट के टाइम पर भी बिना बताए सारा सामान नीचे पहुंचा दिया. श्वेता का आरोप है कि तकिए के नीचे रखीं उनकी तीन हीरे की अंगूठी और एक चांदी की अंगूठी, वहां नहीं मिलीं.
सीसीटीवी में हाउसकीपिंग महिला कर्मचारी जाते दिखी
श्वेता शर्मा ने पुलिस को बताया कि जब होटल स्टाफ को अनुमति के बिना लॉक खोलने की जानकारी दी गई तो होटल की सिक्योरिटी टीम ने सीसीटीवी चेक किए. इसमें पता चला कि हाउसकीपिंग स्टाफ राधा ने कमरा खोला था. सीसीटीवी में राधा कई बार कमरे में अंदर जाते हुए दिखाई दी. उसके साथ एक और कर्मचारी विपिन था और वो भी कमरे में कई बार साथ था. इन दोनों ने कमरे में काफी समय लगाया जबकि विपिन पेंटर है. अंगूठी की कीमत करीब 10 लाख रुपये है. थाना ताजगंज में हाउसकीपिंग कर्मचारी राधा और पेंटर विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस जांच कर रही है इसमें होटल प्रबंधन भी सहयोग कर रहा है.