आगरालीक्स…रसोई में किस दिशा में मुंह करके बनाना चाहिए खाना. क्या कहता है वास्तु. जानिए वास्तु सलाहकार अंशु पारीक से
वास्तु का बहुत बड़ा मिथ है कि पूरब दिशा की ओर मुख करके ही खाना बनाना आवश्यक है। इस मिथ के चक्कर में अक्सर लोग अपनी रसोई का वास्तु बिगाड़ रहे हैं। रसोई अग्नि तत्व का स्थान है। और अग्नि को सिर्फ अग्नि ही सम्भाल सकती है। इसके अलावा अग्नि घर में जहां जाएगी, उस दिशा से सम्बंधिक समस्या ही पैदा करेगी। इसलिए वास्तु की दृष्टि से रसोई का हमेशा अग्नि कोण में होना ही अच्छा है। बेशक आपका मुख किसी भी ओर हो। दक्षिण की ओर मुख करके खाना पकाना भी अच्छा है।
रसोई की अच्छी दिशाएः
अग्नि तत्व की दिशाएं दक्षिण-पूरब, दक्षिण-दक्षिण-पूरब और दक्षिण दिशा है। इन दिशाओं में रसोई का होना, विशेषकर चूल्हा होना बहुत अच्छा है।
आकाश तत्व की दिशा पश्चिम में भी रसोई को अच्छा माना गया है। परन्तु इसके लिए कुछ विशेष नियम भी है। अन्यथा पश्चिम दिशा में रखा चूल्हा आपके वैवाहिक जीवन व घर परिवार के माहौल को खराब कर सकता है।
पूरब दिशा में मुख करके खनाना बनाने के चक्कर में हो रही दिक्कत
पूरब की ओर मुख करके खाना बनाने के चक्कर में लोग अपनी रसोई के जोन को अग्नि तत्व से हटा कर अक्सर वायु तत्व या फिर जल तत्व के स्थान पर ले आते हैं। जहां रसोई होने से आपके व्यापार में कनेक्शन बनने में दिक्कत होने के साथ, घर से खुशियां मानों गायब हो जाती है। जल तत्व में में बनी रसोई सबसे अधिक आपके स्वास्थ और धन को प्रभावित करती है।