अलीगढ़लीक्स…अलीगढ़ के युवक की शादी से 11 दिन पहले गुरुग्राम में एक्सीडेंट से मौत. दहेज में मिली स्कॉर्पियो से आ रहा था शादी की शॉपिंग करके
अलीगढ़ के एक युवक की गुरुग्राम में हुए एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई है. युवक की शादी 22 नवंबर को थी और दहेज में मिली स्कॉर्पियो से शादी के लिए कपड़े खरीदने के लिए जा गए थे. वापस लौटते समय सोहना के पास मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हुआ है. हादसे में युवक के साथ मौजूद दो अन्य युवक घायल हुए हैं.
मृतक युवक का नाम राहुल है. वह अलीगढ़ के जड़तोली का रहने वाला था और सोमवार को अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली में अपनी शादी के लिए शॉपिंग करने गया था. राहुल की शादी 22 नवंबर को थी. तीनों शादी के कपड़े खरीदने के बाद मंगलवार सुबह तीन बजे वापस लौट रहे थे. लेकिन गुरुग्राम के सोहना में उनकी गाड़ी ट्रक में जा घुसी. बताया गया है कि आगे चल रही एक ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिए जिससे इनकी कार टक्रा गई. राहुल ड्राइविंग सीट पर था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों दोस्त महेश ओर सचिन गंभीर हे जिन्हें दिलली एम्स में रेफर किया गया है. राहुल के पिता की दो महीने पहले ही कैंसर से मौत हुई है और वह अपनी मां के साथ रहता था.