आगरालीक्स…Agra News: . आगरा में कुछ ही घंटे बाद महिला विश्व कप विजेता की सूत्रधार दीप्ति शर्मा 10 किलोमीटर लंबा रोड शो, दिल्ली से आ रहीं आगरा, देखें रूट। ( Agra News: Deepti Sharma 10 KM Long road show start after few hours in Agra)
?
महिला विश्व कप विजेता टीम की वूमेन आफ ट्राफी आलराउंडर दीप्ति शर्मा के स्वागत के लिए खेल प्रेमी उत्साहित हैं। 10 किलोमीटर लंबे रोड शो में दीप्ति शर्मा का जगह जगह स्वागत होगा इसके लिए मंच भी तैयार किए गए हैं। दीप्ति शर्मा दिल्ली में हैं वे दिल्ली से आगरा आएंगी और सीधे रोड शो में शामिल होंगी, रोड शो के समापन के बाद अपने घर जाएंगी।
दोपहर 12 बजे होटल भावना क्लार्क के पास से शुरू होगा रोड शो
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का रोड शोक दोपहर 12 बजे होटल भावना क्लार्क के पास से शुरू होगा। दीप्ति शर्मा के लिए एक विजय रथ तैयार कराया गया है। विजय रथ पर दीप्ति शर्मा बैठेंगी, घंटा बजाकार विजय रथ को रवाना किया जाएगा। 2.30 घंटे का रोड शो होगा।
ये रहेगा रूट
दोपहर 12 बजे होटल भावना क्लार्क इन से रोड शो शुरू होगा
करकुंज, कारगिल चौराहा, बोदला, मारुति एस्टेट, कलाकुंज, अवधपुरी से होते हुए कलवारी चौराहा
दोपहर 2.30 बजे स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी, कलवारी चौराहे पर दीप्ति शर्मा के सम्मान समारोह के साथ रोड शो का समापन होगा।
यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी हैं दीप्ति शर्मा
आगरा के अवधपुरी की रहने वाली दीप्ति शर्मा यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी हैं। उनके पिता श्री भगवान शर्मा रेलवे से रिटायर हैं और मां सुशीला शर्मा और भाई सुमित हैं।