आगरालीक्स…Agra News: . आगरा में आरबीएस मेट्रो स्टेशन तैयार होने लगा है। जानें कब होगा ट्रायल और कब तक ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा से आगरा मेट्रो दौड़ने लगेगी। ( Agra News: Agra Metro from Taj East gate to RBS College start from March 2026#Agra )
आगरा मेट्रो के पहले कारिडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक 14 किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रैक पर काम चल रहा है। पहले चरण में ताजमहल पूर्वी गेट से श्री मनकामेश्वर मंदिर तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। दूसरे चरण में श्री मनकामेश्वर मंदिर से बिजलीघर, एसएन मेडिकल कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो ट्रैक तैयार हो चुका है। मेट्रो स्टेशन का सिविल कार्य शुरू हो चुका है।
जनवरी में होगा ट्रायल
आगरा मेट्रो का ताजमहल पूर्वी गेट से आरबीएस कॉलेज तक अक्टूबर तक संचालन शुरू होना था लेकिन मेट्रो ट्रैक का काम छह महीने लेट हो गया है। दो महीने में एसएन मेडिकल कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन का सिविल कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद जनवरी में आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन तक ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल में लोगों की जगह बोरी में बारू भरकर रखा जाएगा। पहले 30 किलोमीटर और उसे बढ़ाते हुए 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से मेट्रो ट्रोन को दौड़ाया जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद मार्च 2026 तक ताजमहल पूर्वी गेट से आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
11 मेट्रो चलेंगी
आगरा मेट्रो के दूसरे चरण में ताजमहल पूर्वी गेट से आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो का संचालन होगा। 11 मेट्रो का संचालन किया जाएगा।