आगरालीक्स…Agra News: आगरा में महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता दीप्ति शर्मा का जोशीला स्वागत, 10 किलोमीटर लंब रोड शो शुरू, देखें रूट ( Agra News: Women World Cup Winner Cricketer Deepti Sharma 10 KM Long road show start in Agra, Known route#Agra)
महिला विश्व कप विजेता टीम की वूमेन आफ ट्राफी आलराउंडर दीप्ति शर्मा दिल्ली से आगरा पहुंची, गुरुवार दोपहर में होटल भावना क्लार्क इन से दीप्ति शर्मा का रोड शो शुरू हुआ। आगे बैंड बाजे और स्कूल के बच्चों के साथ ही रथ पर सवार दीप्ति शर्मा स्वागत के लिए खड़े लोगों और खेल प्रेमिकों का अभिवादन हाथ हिलाकर स्वीकार कर रही हैं। 10 किलोमीटर लंबे रोड शो में दीप्ति शर्मा का जगह जगह स्वागत हो रहा है। इसके लिए मंच भी तैयार किए गए हैं। दीप्ति शर्मा के लिए एक विजय रथ तैयार कराया गया है। विजय रथ पर दीप्ति शर्मा बैठेंगी, घंटा
ये रहेगा रूट
दोपहर 12 बजे होटल भावना क्लार्क इन से रोड शो शुरू होगा
करकुंज, कारगिल चौराहा, बोदला, मारुति एस्टेट, कलाकुंज, अवधपुरी से होते हुए कलवारी चौराहा
दोपहर 2.30 बजे स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी, कलवारी चौराहे पर दीप्ति शर्मा के सम्मान समारोह के साथ रोड शो का समापन होगा।
यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी हैं दीप्ति शर्मा
आगरा के अवधपुरी की रहने वाली दीप्ति शर्मा यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी हैं। उनके पिता श्री भगवान शर्मा रेलवे से रिटायर हैं और मां सुशीला शर्मा और भाई सुमित हैं।