आगरालीक्स…शादी में दिखना है सबसे सुंदर, आगरा में परफेक्ट ब्राइडल, इनगजमेंट, पार्टी लुक के लिए बुकिंग का दौर, ब्यूटी पार्लर्स भी दे रहे पैकेज
आगरा में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में मैरिज होम से लेकर बैंड बाजों तक बुकिंग हैं। इधर शादी को खूबसूरत बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर्स पर भी बुकिंग का दौर चल रहा है। शहर के ज्यादातर ब्यूटी पार्लर्स पर आने वाले दिनों में बुकिंग हो गई हैं। इनगजमेंट, शादी और पार्टी मेकअप के लिए भीड़ उमड़ रही है। ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं की मानें तो यह अब बस एक दिन का काम नहीं रह गया है। शादी से पहले के एक सप्ताह तक की बुकिंग हो जाती है। वहीं पूरे सीजन की बात करें तो अलग—अलग अंतराल पर जबरदस्त बुकिंग होती है। शादी वाले घरों में दुल्हन ही नहीं बल्कि बाकी सभी महिलाएं भी अपने लिए पहले ही समय लेकर रखती हैं ताकि आखिर में आकर संजने—संवरने के लिए उन्हें दिक्कत का सामना न हो।इसमें अब प्री—वेडिंग भी शामिल हो चुकी हैं। इसलिए ब्यूटी पार्लर की ओर से पैकेज दिए जाते हैं। यह पैकेज अलग—अलग सेंटरों पर अलग—अलग हो सकते हैं। इस समय ब्यूटी पार्लर संचालिकाएं बेहद व्यस्त हैं। एक के बाद दूसरी दुल्हन लाइन में है। 16 नवंबर से पुन: शहनाई और शुभ कार्य होना शुरू हो जाएंगे, जो कि 12 दिसंबर तक चलेंगे। इसके बाद फरवरी के प्रथम सप्ताह में विवाह कार्यक्रम होंगे।
- agra beauty saloons
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Wedding season in Agra
- agra november news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- agra wedding hub
- agra weddings
- agra winter season
- beauty & blush
- beauty and blush
- beauty and blush agra
- beauty and blush beauty parlor in agra
- beauty and blush dayalbagh agra
- Marriage homes in agra
- top bands in agra
- top beauty parlours in agra
- top beauty parlours in dayalbagh
- weding destinations
- winter wedding season