आगरालीक्स…आगरा के कंपनी गार्डन में सुबह शुगर फ्री चाय के साथ होगी डायबिटीज की जांच. विश्व मधुमेह दिवस पर लग रहे शिविर का उठाएं लाभ
14 नवम्बर को सुबह कम्पनी गार्डन पहुंचने वाले लोगों को शुगर फ्री चाय और बिस्कुट के साथ डायबिटीज से बचाव के टिप्स भी मिलेंगे। आगरा डायबिटीज फोरन (एडीएफ) व आरएसएसडीआई (रिसर्च सोसायटी ऑफ स्टडी डायबिटीज ऑफ इंडिया) संयुक्त रूप से सदर स्थित कम्पनी गार्डन में मधुमेह दिवस पर स्वास्थ शिविर का आयोजन सुबह 7 से 8.30 बजे तक किया जाएगा। जिसमें शहर के जाने माने वरिष्ठ चिकित्सक लोगों का परीक्षण करने के साथ परामर्श भी देंगे। डायबिटीज में सही देखभाव और बचाव के उपाय बताए जाएंगे।
आगरा डायबिटीक फोरम के अध्यक्ष डॉ. दया किशोर हाजरा (पद्मश्री) ने बताया कि इस अवसर पर वॉकेथन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें डॉक्टरों के साथ शिविर में भाग लेने वाले लोग भी शामिल होंगे। फोरम के सचिव व आरएसएसडीआई के प्रसीडेंट इलेक्ट डॉ. सुनील बंसल ने बताया कि चिन्ता की बात यह है कि हमारे देश में अन्य देशों की तुलना में (अन्य देशों में 50 से अधिक की उम्र में) बहुत की कम उम्र यानि 30-35 वर्ष की युवावस्था में लोग डायबिटीज की गिरफ्त में आ रहे हैं। दुनियां के डायबिटीज रोगियों में 20 फीसदी रोगी भारत में हैं। साइंटिफिक सचिव डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ कहा कि इस अवसर पर नीले व सफेद रंग के गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जाएगा। डॉ. वीएन कौशल ने कहा कि शिविर में निशुल्क ब्लड शुगर की जांच, डायबिटीज के बचाव पर चर्चा, वॉक अगेन्स्ट फार डायबिटीज, प्लास्टिक के नुकसान के बारे में जानकारी, शुगर फ्री चाय बिल्कुट दी जाएगी।