आगरालीक्स…अभिनेता धर्मेंद्र के घर के बाहर खड़े पैपराजी पर भड़क गए सनी देओल. कहा—शर्म नहीं आती…देखें वीडियो
बॉलीवुड के हीमेन और अपनी अदायगी से लोगों का कई दशकों तक दिल जीतने वाले अभिनेता धर्मेंद्र की हालत इस समय ठीक नहीं है. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनका इलाज घर पर ही चल रहा है. घर पर ही डॉक्टर्स की टीम उनकी देखरेख कर रही है लेकिन उनके घर के बाहर कई सारे पैपराजी खड़े रहते हैं. गुरुवार को घर के बाहर पैपराजी खड़े देखते ही अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल बुरी तरह से भड़क गए. उन्होंने हाथ जोड़ते हुए तेज आवाज में पैपराजी को हड़काया और कहा कि आपके घर में माता—पिता है, बच्चे हैं…शर्म नहीं आती यहां आकर. वीडियो बनाने पर भी उन्होंने एक पैपराजी को बुरी तरह से हड़का दिया. सनी देओल का यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अभिनेता के समर्थन में हैं.
बता दें कि अभिनेता धर्मेंद्र इस समय उम्र संबंधी स्वास्थ्य दिक्क्तों का सामना कर रहे है. हाल ही में उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. अगले दिन उनके निधन की खबरें चलने लगीं. कई वैरीफाइड एकाउंट की तरफ से उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. देश के राजनेता से लेकर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी उनके निधन पर शोक जता दिया. ऐसे में धर्मेंद्र की बेटी ऐशा देओल और फिर पत्नी हेमामालिनी ने एक्स पर पोस्ट कर लिए निराशाजनक बताया और कहा कि धर्मेंद्र रिकवर कर रहे हैं उनका इलाज चल रहा है और कोई कैसे उनके निधन की खबरें चला सकता है. यह माफी के लायक नहीं है.