आगरालीक्स…आगरा में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है तापमान. सर्दी और अधिक बढ़ने के दिए संकेत. जानें मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में सर्दी का प्रभाव तेज होने लगा है. सुबह और रात को जहां आगरा में शीतलहर महसूस हो रही है तो वहीं दिन के समय में भी अब ठंड लग रही है. धूप निकल रही है लेकिन ठंड का प्रभाव है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक सर्दी बढ़ने के संकेत दिए हैं.
आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 15 नवंबर से सर्दी और अधिक पड़ेगी और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तकजा सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 13/11/25) 28.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 13/11/25) 12.4
Departure from Normal(oC) -3.0