आगरालीक्स …Agra News: आगरा में दिल्ली की जैसी हवा, एक्यूआई 400 तक पहुंचा, कूड़ा जलाने वाले पर दर्ज होगा मुकदमा। ( Agra News: AQI above 400, FIR Lodge for burnt garbage#Agra )
आगरा में स्मार्ट सिटी के सेंसर पर दर्ज वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई के अनुसार, शनिवार को सबसे ज्यादा एक्यूआई हाथीघाट पर 423 दर्ज किया गया। बाग फरजाना में एक्यूआई 401 दर्ज रहा इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में जैसे विभव नगर, छीपीटोला चौराहा, धूलियागंज, राजपुर चुंगी सहित अन्य क्षेत्रों में एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया।
कूड़ा जलाने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा
अपर नगर आयुक्त शिरि कुमार का कहना है कि रोक के बावजूद कूड़ा जलाने की शिकायतें मिल रही हैं, कूड़ा जलाने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं, निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने, धूल उड़ने पर सख्ती की गई है। मेट्रो के निर्माण के दौरान ग्रीन नेट का इस्तेमाल करते हुए पानी का छिड़काव करने और मलबे के ढेर को ढकने के निर्देश दिए गए हैं।
सुबह आठ से रात आठ बजे तक छिड़काव
प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक सड़कों पर छिड़काव के लिए नगर निगम ने 35 से ज्यादा वाहन लगाए हैं, इनकी मॉनिटरिंग भी कराई जाएगी।