आगरालीक्स…Agra News: आगरा में नामी गुटखा फर्म के गोदाम सहित 15 से ज्यादा ठिकानों पर जीएसटी ने छापा मारा। टीमों ने कारोबार से जुड़े दस्तावेज क खंगाले, देर रात तक टीमें जांच में जुटी हुईं थीं।( Agra News: GST Investigation on Gutakha Firm in Agra#Agra)
जीएसटी की टीम ने मंगलवार सुबह 11 बजे जगनेर में नामी गुटखा के नाम पर छापा मारा। टीम ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए गुटखा के डिस्ट्रीब्यूटरों को भी जांच में शामिल कर लिया, एक के बाद एक कई गुटखा के डिस्ट्रूब्यूटरों पर टीम ने जांच शुरू की। देर रात तक कार्रवाई चलती रही, जांच पूरी होने के बाद ही अधिकारिक जानकारी दी जाएगी।
एसजीएसटी ने 17 दिन में 17 फर्जी फर्में पकड़ी
वहीं, सेंट्रल जीएसटी की टीम ने एक नवंबर को सात फर्मों पर 15.38 करोड़ रुपये की आईटीसी पास आन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था, इसके लिए फर्जी फर्मों का इस्तेमाल किया गया। वहीं, 17 नवंबर को थाना लोहामंडी में 10 फर्मो के खिलाफ 18.27 करोड़ रुपये की आईटीसी पास आन कर दूसरी फर्मों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।