एटालीक्स …..एटा में बीएससी की छात्रा का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी, शाम को घर से गई थी छात्रा रात में नाले में मिला अर्धनग्न शव। ( Etah News: 20 year Bsc girl found dead in drainage#Etah)
एटा की रहने वाले 20 साल की बीएससी कर रही छात्रा मंगलवार दोपहर में अपने घर से गई थी, कई घंटे बाद भी वह नहीं आई तो परिजन तलाश में जुट गए लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों के साथ ही आस पास के लोगों ने भी छात्रा की तलाश शुरू कर दी।
नाले में मिला अर्धनग्न शव
स्थानीय लोग छात्रा की तलाश में जुट गए, रात में एक नाले में शव पड़ा होने की सूचना पर स्थानीय लोग पहुंच गए, अर्धनग्न शव होने पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। नाले से शव को निकाला गया, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है जिससे मौत का कारण और छात्रा के साथ कुछ गलत तो नहीं हुआ है यह पता चल सके। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है, पुलिस भी जांच में जुट गई है।