आगरालीक्स…आगरा में रात को चलीं गोलियां. एनकाउंटर में बदमाश वसीम के लगी गोली..चार अरेस्ट
आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में बीती रात लूट की वारदात में शामिल चार बदमाशों को अरेस्ट किया है. इनमें एक बदमाश वसीम के पैर में गोली लगी है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन्हें घेर लिया जिसके बाद गोलियां चलीं और पुलिस ने चारों को दबोच लिया.
मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त वसीम पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल हुए अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01अवैध तमंचा मय 01 जिंदा व 01खोखा कारतूस.315 बोर, रु0 7600/-(लूटे हुए), 02 एटीएम कार्ड (पीड़ित के), 04 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त i20कार बरामद हुई है.