आगरालीक्स…आगरा में कल 40 देशों के 126 विशिष्ट अतिथि आएंगे. डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप भी करेंगे ताजमहल का दीदार..जानिए शेड्यूल
आगरा में गुरुवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए 40 देशों के विशिष्ट अतिथि आ रहे हैं. इनके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बेटा डोनाल्ड जॉन ट्रंप जूनियर भी शामिल होंगे. इन विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारी भी की है.
ये है शेड्यूल
सिटी मॉन्टेसरी स्कूल सोसाइटी की ओर से नई दिल्ली में 26वीं इंटरनेशनल कांफ्रेंस आफ चीफ जस्टिस आफ द वर्ल्ड का आयोजन किया जा रहा है जो कि आज से शुरू हो गई है और 24 नवंबर तक चलेगी.इस इंटरनेशनल कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए गुरुवार सुबह 10 बजे नई दिल्ली से 4लग्जरी बसों में विशिष्ट अतिथि आएंगे. वहीं डोनाल्ड जॉन ट्रंप भी स्पेशल विमान से गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खेरिया एयरपोर्ट आएंगे और वीवीआईपी रूट से शिल्पग्राम पहुंचेंगे. यहां गोल्फ कार्ट से वीवीआईपी पूर्वीगेट से ताजमहल में एंट्री करेंगे. जॉन का यह पहला आगरा दौरा है. इससे पहले 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका और दामाद के साथ ताजमहल का दीदार किया था.