मथुरालीक्स…वृंदावन में प्रेम मंदिर के सामने एक्सयूवी कार ने मां—बेटी सहित तीन को रौंदा. एक की मौत, दो की हालत गंभीर
मथुरा के वृंदावन में गुरुवार सुबह प्रेम मंदिर के सामने दर्दनाक हादसा हो गया. तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने मां और बेटी सहित तीन लोगों को रौंद दिया. हादसे में महिला की मौत हो गई है. वहीं घायल उसकी बेटी व एक अन्य की हालत गंभीर है. सभी प्रेम मंदिर दर्शन के लिए आए हुए थे. पुलिस ने कार सवार एक युवक को अरेस्ट कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. होटल से आया था परिवारहरियाणा के होडल के बहिन गांव में कृष्णा पत्नी भगत सिंह रहती हैं. गुरुवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे कृष्णा अपनी 12 साल की बेटी प्राची और एक रिश्तेदार महिला 22 वर्षीय मंजू के साथ वृंदावन दर्शन के लिए आई थीं. प्रेम मंदिर के सामने मंदिरों के दश्रन के लिए जा रही थीं कि तभी तेज गति से आई एक एक्सयूवी कार ने उन्हें रौंद दिया. इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई. वहीं कार चालक मौका पाकर भाग गया. पुलिस ने कार सावार को आगरा के अकबरपुर में रहने वाले राजकुमार को अरेस्ट कर लिया है. तीनों घायलों को केडी अस्पताल में भेजा गया जहां उपचार के दौरान कृष्णा की मौत हो गई. वहीं बेटी व रिश्तेदार महिला की हालत भी गंभीर है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजनों को सूचित कर दिया है.