यूपीलीक्स…25 नवंबर मंगलवार को अयोध्या के राम मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण, जानिए ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा जी से क्या है इसका ग्रहों-नक्षत्रों से संबंध
भगवान राम की नगरी अयोध्या में 25 नवंबर 2025 को ध्वजारोहण का शुभ कार्यक्रम होने जा रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना करेंगे। यह ध्वजारोहण कार्य की पूर्णता के साथ-साथ राम भक्तों की आस्था का भी प्रतीक है। दिन के सबसे शुभ समय यानी अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण का कार्य संपन्न किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा के अनुसार यह आयोजन मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को हो रहा है, जिस तिथि पर भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था, इसलिए यह दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों दृष्टियों से अत्यंत शुभ है।क्या है राम मंदिर ध्वजारोहण का ज्योतिष कनेक्शन -
ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा के अनुसार राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना का संबंध सीधे तौर पर सूर्य और छाया से जुड़ा है। दरअसल, केतु ध्वज के कारक ग्रह हैं, इसलिए ज्योतिष में उन्हें "ध्वज ग्रह" भी कहा गया है। मंदिर के शिखर पर लहराता हुआ ध्वज केतु की आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जिससे सभी ग्रह दोषों शांत होते हैं। साथ ही उस स्थान की सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती हैं और आसपास खुशियां वास करती हैं।
यही नहीं राम मंदिर में स्थापित होने वाला ध्वज केसरिया रंग का है और इस पर भगवान सूर्यदेव विराजमान हैं। केसरिया ध्वज पर बनें सूर्य स्वयं श्रीराम के सूर्यवंश का प्रतीक भी हैं। इसलिए सूर्य के अद्भुत संयोग में यह ध्वजारोहण का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
