आगरालीक्स…भविष्य की शिक्षा उद्यमी मानसिकता और वैश्विक प्रदर्शन पर आधारित होगी, शारदा यूनिवर्सिटी आगरा में प्रिंसिपल्स कॉन्क्लेव 2025 के आखिरी दिन महत्वपूर्ण विषय उठे
आगरा में शारदा यूनिवर्सिटी द्वारा प्रिंसिपल्स कॉन्क्लेव 2025 – आगरा चैप्टर का भव्य आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित सर सी. वी. रमन हॉल में शनिवार को सम्पन्न हुआ। इसमें आगरा एवं आस-पास के जिलों के प्रमुख विद्यालयों के सम्मानित प्रिंसिपलों ने भाग लिया था। कॉन्क्लेव के आखिरी दिन कई महत्वपूर्ण विषय उठाए गए और इन पर गहन चर्चा हुई। डायरेक्टर आउटरीच साइबल चटर्जी ने कहा कि शारदा यूनिवर्सिटी आगरा शिक्षा में नवाचार, तकनीकी एकीकरण और बहुआयामी सीखने के मॉडल को संस्थागत रूप से लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय इंडस्ट्री–अकादमिक इंटीग्रेशन, स्टार्टअप कल्चर, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स और एआई-ड्रिवेन लर्निंग प्लेटफॉर्म्स पर विशेष रूप से कार्य कर रहा है।कुलपति प्रो. जयंती रंजन ने कहा कि यह समय शिक्षा प्रणाली को तकनीक आधारित, अनुसंधान उन्मुख और नवाचार केंद्रित बनाने का है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को एआई, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स तथा फ्यूचर-स्किल्स से लैस कर राष्ट्र को विश्व नेतृत्व की दिशा में अग्रसर कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि स्कूल स्तर से ही एजुकेशनल टेक्नोलॉजी, क्रिएटिविटी, प्रॉब्लम-सॉल्विंग, इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग पर बल देना होगा ताकि छात्र भविष्य की इंडस्ट्री आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो सकें। उन्होंने प्रिंसिपलों के साथ शैक्षणिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एमेरिटस डॉ. वीपीएस अरोड़ा, प्रिंसिपल एडवाइजर – श्री वेंकटेश्वर समूह एवं एडवाइजर – शारदा यूनिवर्सिटी आगरा ने कहा कि उच्च शिक्षा में नवाचार, प्रोजेक्ट–आधारित सीख, कौशल विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा ही भविष्य की प्रमुख दिशा निर्धारित करेंगे। उन्होंने बताया कि एनईपी-2020 शिक्षा को ज्ञान के पारंपरिक दायरे से आगे बढ़ाकर उद्यमिता, अनुसंधान, एग्रिबिजनेस, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट व टेक–इंटीग्रेटेड लर्निंग से जोड़ती है, जिससे विद्यार्थी रोजगार–सृजनकर्ता बन सकेंगे। डॉ. अरोड़ा ने प्रिंसिपलों का आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों में अनुसंधान क्षमता, समस्या-समाधान कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में अग्रसर रहें।
मुख्य अतिथि डॉ. अशोक गांगुली, पूर्व चेयरपर्सन सीबीएसई एजूकेशन एंड स्किल्स इन एन एरा आफ एनईपी-2020 भारत की शिक्षा प्रणाली को कौशल-आधारित, नवाचार-केन्द्रित और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुकूल बना रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य की शिक्षा उद्यमी मानसिकता और वैश्विक प्रदर्शन पर आधारित होगी। बता दें कि वे दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा गठित “गांगुली कमेटी” के चेयरमैन भी रहे, जिसने दिल्ली में नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने हेतु महत्त्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए।
प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने प्रिंसिपलों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण का अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि शारदा यूनिवर्सिटी आगरा शिक्षा के सतत उन्नयन के लिए संकल्पित है और इसी दिशा में ऐसे विचार–आदान–प्रदान के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।
चांसलर पीके गुप्ता ने शुभकामना एवं बधाई संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि भारत का भविष्य उसके शिक्षण संस्थानों के प्रभावी नेतृत्व पर निर्भर करता है। शिक्षा का डिजिटलीकरण और नवाचार-आधारित शिक्षण ही नई सदी की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।
- "Agra Grand Dance Showcase 2025" concluded...#agranews
- 2
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Principal's Conclave 2025 was successfully organised at Sharda University
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- best colleges in agra
- best schools in agra
- best universities in agra
- hindustan college agra
- Principal's Conclave 2025
- sharda school agra
- Sharda University
- sharda world school agra
- top colleges in agra
- top universities in agra