Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : Difficulties, Agra’s air quality has been clear for only two days this month…#Agra
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Difficulties, Agra’s air quality has been clear for only two days this month…#Agra

332

आगरालीक्स…दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’ तो आगरा में इस महीने सिर्फ दो दिन रही ‘साफ’, दमा—अस्थमा के साथ सांस के दूसरे मरीजों और ह्दय रोगियों की मुश्किलें बढ़ीं

आगरा में अस्पतालों में दमा—अस्थमा के साथ सांस के दूसरे रोगों वाले मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने लगी है। इसे प्रदूषण का असर बताया जा रहा है। इस पर अगर काबू नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में तकलीफ और बढ़ सकती है। हालांकि आगरा में नगर निगम द्वारा आगरा में स्प्रिंकलर से छिड़काव समेत दूसरे प्रयास शुरू कराए गए हैं, जिसका असर आने वाले कुछ दिनों में दिखाई पड़ेगा।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का प्रदूषण से हाल बेहाल है। एयर क्वालिटी इंडेक्ट (AQI) लगातार 400 के पार है। हालांकि आज यह 342 पर रहा। इधर आगरा में इस महीने यानि नवंबर में 22 दिन बीत जाने के बाद सिर्फ दो ही दिन हवा स्वच्छ रही है। आगर में आज यानि 22 नवंबर का एक्यूआई भी बढ़ा हुआ यानि 178 दर्ज किया गया है। इस महीने अधिकांश दिनों में यह 178 के आंकड़े के आस—पास ही रहा है। केवल एक और चार नवंबर को ही 56 और 95 एक्यूआई के साथ हवा साफ रही। जबकि चार दिन 10, 11, 14 और 20 नवंबर को यह 200 के पार यानि खराब स्थिति में पहुंचा।

22 नवंबर के दिन आगरा में 202 एक्यूआई के साथ मनोहरपुर और 237 एक्यूआई के साथ संजय प्लेस एरिया में हवा सबसे खराब रही। इधर रोहता में वायु गुणवत्ता सूचकांक 157, आवास विकास कॉलोनी में 173, शाहजहां गार्डन में 177 तो शास्त्रीपुरम में 125 दर्ज किया गया।

बता दें कि वायु गुणवत्ता के हिसाब से 0 से 50 एक्यूआई तक हवा को साफ, 51 से 100 एक्यूआई तक प्रदूषण बढ़ा हुआ, 101 से 150 एक्यूआई तक अस्वस्थ लोगों के लिए खराब, 151 से 200 का आंकड़ा छू लेने पर यह स्वस्थ लोगों के लिए भी खराब हो जाती है, 201 से 300 एक्यूआई के बीच यह बेहद खराब मानी जाती है और 300 से भी अधिक पहुंच जाने पर यह खतरनाक हो जाती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!