मुंबईलीक्स ….अभिनेता धर्मेंद्र का 90 वें जन्मदिन से पहले निधन, बॉलीवुड के हीमैन का आज निधन हो गया। ( Actor Dharmendra passes away before 9oth Birthday)
अभिनेता धर्मेंद्र का आठ दिसंबर को 90 वें जन्मदिन था उससे पहले ही उनका सोमवार को निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर विल पार्ले श्मशान घाट पर ले जाया गया। सनी देयोल ने अभिनेता धर्मेंद्र को मुखाग्नि दी। अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने पर पहले ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था उस समय उनके निधन की खबरें आने पर उनकी पत्नी सांसद हेमा मालिन ने खंडन किया था, वे डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए थे। उनका घर पर ही इलाज चल रहा था उन्होंने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। सोमवार को उनका निधन हो गया2 इसकी किसी को भी जानकारी नहीं हुई।
करण जौहर ने किया टवीट
सबसे पहले करण जोहर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "यह एक युग का अंत है… एक विशाल मेगा स्टार… मुख्यधारा के सिनेमा में एक हीरो का अवतार… अविश्वसनीय रूप से सुंदर और सबसे रहस्यमय स्क्रीन उपस्थिति… वह हमेशा एक वास्तविक किंवदंती रहे हैं और रहेंगे
300 से ज्यादा फिल्में की, शोले के वीरू ने दिलों में किया राज
अभिनेता धर्मेंद्र का जन्म आठ दिसंबर 1935 को लुधियाना में हुआ था उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्म की, फूल और पत्थर उनके करियर की पहली मूवी थी। शोले के वीरू ने कई दशक तक लोगों के दिलों में राज की। उनकी शादी 1954 में प्रकाश कौर से हुई थी, उनके बेटे सनी देयोल, बॉबी देयोल, अजिता और विजेता देयोल । 1980 से अभिनेता धर्मेंद्र ने हेमामालिनी से शादी की थी, उनकी बेटी ईशा देयोल और अहाना देयोल हैं।