Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: DM appeals to Agra residents: Fill out the census form and return it to the BLO…#agranews
आगरा

Agra News: DM appeals to Agra residents: Fill out the census form and return it to the BLO…#agranews

294

आगरालीक्स…आगरावासियों से डीएम की अपील—गणना प्रपत्र को जरूर भरकर बीएलओ को दें वापस. कल आपके घर आ सकते हैं बीएलओ. नहीं दिया तो कट सकता है मतदाता सूची से नाम

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान में अब तेजी देखने को मिल रही है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए मौजूद सुपरवाइजर, बीएलओ और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। पुनरीक्षण कार्य को ससमय पूर्ण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा कल दिनांक 25 नवंबर 2025 दिन बुधवार को विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।

बीएलओ द्वारा प्रातः 10 बजे से 04 बजे तक बूथों पर मौजूद रहकर गणना प्रपत्र वितरण, संकलन तथा भरे हुए गणना पत्र प्राप्त कर डिजिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा, संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा बीएलओ के कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी मतदाता अपने भरे हुए गणना प्रपत्र बीएलओ के पास तत्काल वापस कर दें जिससे कि उनका डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ और अधिकारी फील्ड पर रहकर पुनरीक्षण कार्य समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।

मतदाता फॉर्म न देने पर मतदाता सूची से कट सकता है नाम
जिलाधिकारी ने कहा कि कई स्थानों पर मतदाता बीएलओ को फॉर्म भरने के लिये आवश्यक जानकारी व फोटो उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, ऐसे मामलों में मतदाता सूची से नाम कटने की संभावना बन जाती है। उन्होंने अपील की कि सभी मतदाता समय से बीएलओ को गणना प्रपत्र भरकर जरूर दें।

डीएम की जनता से अपील
“मतदाता गणना प्रपत्र को सही-सही भरकर समय पर बीएलओ को अवश्य वापस करें, ताकि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची से न छूटे।” उन्होंने जनपद के सभी मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों, बीएलए, सुपरवाइजर,एवं बीएलओ से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!