मथुरालीक्स…मथुरा में ‘बसंती’ के लिए धर्मेंद्र बने थे ‘वीरू’. चुनाव प्रचार में बोले थे—वोट नहीं दिए तो टंकी पर चढ़ जाउंगा
अभिनेता धर्मेंद्र का आज सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. अपने छह दशक से अधिक समय तक के फिल्मी कॅरियर में धर्मेंद्र ने कई फिल्मों से लोगों का न सिर्फ मनोरंजन किया है बल्कि अपने अभिनय की छाप भी छोड़ी है. धर्मेंद्र अपनी डॉयलॉग डिलीवरी के लिए फेमस थे, हैं और रहेंगे. खासकर शोले में उनके द्वारा निभाया गया वीरू का किरदार अमर हो गया है और इस वीरू किरदार के पानी की टंकी पर चढ़कर बसंती को रिझाने की एक्टिंग अभी भी लोगों के चेहरे पर हंसी ला देती है. हेमा मालिनी के लिए आए थे चुनाव प्रचार मेंअभिनेता धर्मेंद्र 2019 के चुनाव में अपनी पत्नी और सिनेतारिका हेमामालिनी के लिए वोट मांगने मथुरा आए थे. यहां उन्होंने अपना वही अंदाज दिखाया जो फिल्में में दिखाते हैं. फिल्म शोले के डॉयलोग को बोलते हुए धर्मेंद्र ने फिल्मी अंदाज में कहा कि अरे गांव वालो…अगर आपने हेमा को अच्छे वोटो से नहीं जिताया तो इस गांव में जो टंकी है न, उस पर चढ़ जाउंगा.उनके इस डॉयलॉग पर तालियां गूंज उठी थीं. उनकी पत्नी हेमामालिनी ने चुनाव जीता और मथुरा की सांसद बनीं.