आगरालीक्स…दुखद, आगरा में कोचिंग जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, बोर्ड एग्जाम की कर रही थी तैयार, मौके पर ही मौत
आगरा में कोचिंग जा रही हाईस्कूल की एक छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया. छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पुलिस पहुंच गई और परिजनों को सूचना दी. वहीं ट्रक चालक गाड़ी को छोड़कर वहां से भाग गया. बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.बोर्ड एग्जाम की कर रही थी तैयारी
हादसा थाना एकता क्षेत्र के फतेहाबा रोड का है. 18 साल की ज्योति निवासी महुआ खेड़ा हाईस्कूल बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रही थी. ज्योति के पिता बांकेबिहारी एक होटल में नौकरी करते हैं. पिता ज्योति हर रोज की तरह मंगलवार दोपहर को घर से साइकिल लेकर ताजगंज कोचिंग के लिए जा रही थी. पीछे से आ रही एक ट्रक ने ज्योति को चपेट में ले लिया और उसकी साइकिल को टक्कर मार दी. आसपास जुटे लोग तुरंत ज्योति को अस्प्ताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने परिजनों को सूचित कर छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. छात्रा तीन बहनों और दो भाईयों में सबसे बड़ी थी.