आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के अंदर बिना कोई कारण के चेन खींचने वाले 379 लोग पकड़े. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर सबसे अधिक पकड़े गए
आगरा मंडल में 01 अक्टूबर से 25 नवंबर -2025 तक बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने (ACP) वाले 379 लोंगो पर कार्रवाही करके 13090/- रूपये जुर्माना वसूला गया| वही माह अप्रैल-अक्टूबर 2025 तक बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने (ACP) वाले 1701 लोंगो पर कार्यवाही करके 1,89,670/- रूपये जुर्माना वसूला गया| आगरा मण्डल सभी रेल उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है| इन्ही प्रयासों के क्रम में आगरा मण्डल के वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बिना उचित कारण के अलार्म चेन खीचने वालों के विरुद्ध निरंतर सघन चेकिं ग अभियान चलाये जा रहे है| जिसमे अप्रैल –अक्टूबर 2025 तक आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर 545, आगरा किला स्टेशन पर 97, मथुरा जंक्शन पर 821, धौलपुर स्टेशन पर 93 एवं कोसीकलां स्टेशन पर 81 लोंगो पर कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया, इसी क्रम मे आज दिनांक 25.11.2025 को गणपति सिंह जो कि नांदेड़ महाराष्ट्र से आए थे जिनको दिल्ली जाना था लेकिन बरेली वाली ट्रेन में बैठ गए और गाड़ी की चैन पुलिंग कर दी गई जिस पर रेल सुरक्षा बल मथुरा द्वारा विधिक कार्रवाई की गई। मंडल स्तर पर एसीपी पर मॉनिटरिंग की जा रही है|